बुधवार, 20 मई 2015

मदुरै।बीवी का ठनका ऐसा माथा, पति सहित ससुराल के 6 लोगों को जिंदा जलाया



मदुरै।बीवी का ठनका ऐसा माथा, पति सहित ससुराल के 6 लोगों को जिंदा जलाया


तमिलनाडु में मदुरै जिले के कुमारापुरम में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी ससुराल के मकान में बुधवार तड़के आग लगा दी। इसमें महिला का पति और उसके परिवार के छह सदस्यों जिंदा जल गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पंडीश्वरी ने दो वर्ष पहले वी कन्नन (27) से शादी की थी। कुछ ही समय बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे जिसके कारण वे एक-दूसरे से अलग हो गए।

कन्नन चेन्नई चला गया और एक निजी कंपनी में काम करने लगा। उसके परिजनों ने पति-पत्नी को एक करने के प्रयास के तहत कन्नन को गांव वापस बुलाया था।

परिजनों के बुलाने से कन्नन गांव लौट आया। वह मंगलवार रात अपने माता-पिता, बहन और उसके परिवार के साथ अपने घर में सो रहा था।

पंडश्वरी ने तड़के उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके उस पर मिट्टी का जेल छिड़क कर आग लगा दी। यह जघन्य अपराध करने के बाद उसने सेडापट्टी थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें