शुक्रवार, 15 मई 2015

कांगो में आतंकियों ने किया 127 महिलाओं के साथ बलात्कार



हथियारबंद लोगों ने पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के दक्षिण किवु प्रांत के एक शहर में छापे के दौरान इस महीने 127 महिलाओं के साथ बलात्कार किया है। चिकित्सा चैरिटी के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था मेडिसिंस सैंस फ्रंटियर्स (एमएसएफ) ने बताया कि लगभग 60 आतंकवादियों ने दक्षिण किवु के शाबुंदा क्षेत्र के किकांबा शहर में एक मई के हमले के दौरान महिलाओं का शोषण किया।
Image Loading



यह साफ नहीं हो पाया की इस घटना के पीछे किस गुट का हाथ है। पूर्वी कांगो में कई हथियारबंद गुट सक्रिय है। कांगो में सेना और विद्रोहियों दोनो पर बलात्कार का उपयोग युद्ध के एक हथियार के रूप में करने आरोप लगता रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें