शुक्रवार, 24 अप्रैल 2015

कल आएंगे अमित शाह, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद


police security tight during amit shahs jaipur visit
जयपुर।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की शनिवार को राजधानी जयपुर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर जंगा श्रीनिवास राव ने अमरुदों के बाग में होने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क होकर कार्य करने का निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के महत्वपूर्ण व्यक्ति मौजूद रहेगे। वहीं प्रदेशभर से भाजपा के कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में भाग लेने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के लिए यातायात के पुलिस उपायुक्त, आठ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, नौ सहायक पुलिस उपायुक्त, दस पुलिस निरीक्षक, छह थानाधिकारी, पचपन उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, 1150 हैडकांस्टेबल, 50 महिला सिपाही सहित आरएसी की चार कपंनियों को विशेष रुप से तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि 100 पुलिसकर्मियों का जाप्ता पुलिस कमिश्नरेट में रिजर्व रखा जाएगा। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह पहली बार जयपुर आ रहे है। उनके इस सम्मेलन को देखते हुए राजधानी में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें