बुधवार, 29 अप्रैल 2015

पावटा।पति का शव फंदे से लटका, पत्नी का शव फर्श पर मिला



पावटा।पति का शव फंदे से लटका, पत्नी का शव फर्श पर मिलाhusband and wife dead body found in paota jaipur


कस्बे स्थित पटेलों के मोहल्ले में बुधवार सुबह 9:30 बजे दम्पती संदिग्ध अवस्था में मृत मिले। पुलिस के मुताबिक पति लक्ष्मण दत्त शर्मा का शव कमरे में फंदे से झूलता मिला और पत्नी आशा देवी का गला काले रंग के स्कार्फ से घुटा मिला।

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के मुताबिक लक्ष्मण दत्त की मानसिक रोग की दवाई भी चल रही है। पुलिस ने शवों को कोटपूतली अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

परिजनों के मुताबिक मृतक दम्पती लम्बे समय से कोटा में रह रहे थे। ये दोनों छोटे भाई नागर मल की बेटी की 27 अप्रेल को हुई शादी में पावटा आए थे। 28 अप्रेल को रिश्तेदारों और अन्य लोगों से मिल रहे थे।

तनाव जैसी कोई बात नहीं थी। इसके बाद खाना खाकर दोनों कमरे में रात 9:30 बजे सोने चले गए। बुधवार सुबह 7:30 बजे दोनों को चाय पीने के लिए आवाज लगाई, कोई उत्तर नहीं दिया।

फिर 8:30 बजे आवाज लगाई, फिर भी उत्तर नहीं दिया। इस पर उनके मोबाइल पर कॉल किया, जिसका भी कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पावटा चौकी प्रभारी विनोद यादव को सूचना दी।

इस पिर उपनिरीक्षक रामचंद्र और विनोद यादव मौके पर आए। इन्होंने दरवाजों को तोड़ा, तो लक्ष्मण दत्त तौलिए से बनाए फंदे से झूल रहा था और आशा देवी का शव फर्श पर पड़ा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें