शनिवार, 25 अप्रैल 2015

राजसमंद।ससुराल में चूहों ने कुतरा दामाद का शव



राजसमंद।ससुराल में चूहों ने कुतरा दामाद का शव
body parts house rats kutra in house
शहर के जलचक्की इलाके में ससुराल के मकान में दामाद का शव चूहों ने कुतर दिया। वह वहां अकेला रहता था और दो दिन पहले उसकी मौत हो गई थी। उसकी मौत कैसे हुई यह रहस्य बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।



पुलिस के अनुसार जलचक्की निवासी भैरूलाल (8 0) पुत्र उदयलाल बलाई अकेला रहता था। पड़ोसी ही उसे खाने-पीने को देते थे। वृद्ध दो दिन से जब घर से बाहर नहीं निकला,तो अनहोनी की शंका पर कुछ लोग उसे देखने पहुंचे।



वहां कमरे में भैरू का शव पड़ा था। वृद्ध की मृत्यु के बाद पुलिस पड़ताल में पता चला कि भैरूलाल मूलत: सालोर (नाथद्वारा) का रहने वाला था। जलचक्की राजसमंद में उसका ससुराल था। लंबे समय अकेला ससुराल के मकान में ही रह रहा था। सास- ससुर की वर्षों पहले मृत्यु हो गई । भैरू का बेटा दिनेश नाथद्वारा में रहता है।



पुलिस ने जब बेटे को पिता का शव ले जाने की सूचना दी, तो एक बार तो उसने इनकार कर दिया। बाद में पुलिस की सख्ती पर पिता का शव ले गया और सालोर में अंतिम संस्कार कर दिया।



जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. सीएल डूंगरवाल ने बताया कि शव दो दिन पुराना था। नाक व शरीर के कई हिस्सों को चूहों ने कुतर दिया था। पोस्टमार्टम डॉ. मुुनेश मीणा ने किया। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता लगेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें