सोमवार, 27 अप्रैल 2015

राज्य में शादी के नाम पर युवकों को लूटने वाली कई हसीनाओं के गिरोह सक्रिय

राज्य में शादी के नाम पर युवकों को लूटने वाली कई हसीनाओं के गिरोह सक्रिय
अजमेर। कुंवारे युवकों से शादी रचाकर जेवर और नकदी हड़प करने वाली कोटा की शातिर कई हसीनाओं का ग्ररोह सक्रिय होता जा रहा है। दरअसल दिल्ली की लड़की अजमेर के युवक को भी अपने चुंगल में फांसा चुकी हैं। पीड़ित युवक ने अजमेर के क्लार्क टॉवर थाने में शातिर नेहा और उसके भाई भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित का आरोप है कि नेहा ने उससे शादी के नाम पर 90 हजार हड़प लिए। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि नेहा करीब 15 युवकों को शादी के नाम पर उनसे करीब 40 लाख रूपए ठग चुकी है। कोटा के कई थानों में नेहा के खिलाफ कई मामले दर्ज है। कोटा पुलिस के लिए नेहा मोस्ट वांटेड बन गई है।

beauties-rob-ajmer-youth-gang-nabbed-ajmer-news-rajasthan-34304

राज्य में कई हसीनाओं की गैंग सक्रिय है। बताया जा रहा है कि नेहा कोटा के विज्ञान नगर में रहती है। लोगों से शादी कर अब तक 40 लाख रूपए हड़प चुकी है। शातिर नेहा के लिए शादी जैसे पवित्र बंधन की कोई अहमियत नहीं है। कोटा की मोस्ट वांटेड ने अब तक बहुत शादियां की हैं। शातिर नेहा के गिरोह के चुंगल में फंसे अजमेर के पाल बिसला निवासी 40 वर्षीय विनोद से हुई वारदात की करतूत सामने आई है। विनोद ने बताया कि जनवरी माह में उसने अखबार में शादी के लिए इश्तियार दिया था। 12 मार्च को उसके पास कोटा से युवती का फोन आया। उसने खुद को बोर खेड़ा निवासी नेहा बताया। नेहा ने फोन पर खुद को अनाथ बताया और विनोद से शादी करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद नेहा उससे बातचीत करती रही। नेहा ने विनोद को कोटा बुलाया और कहा कि उसका आज जन्मदिन है।


पीड़ित ने बताया कि नेहा के मीठी बातों में आकर वह पहले उसके साथ बोरखेड़ा गया और कोटा के करणी माता मंदिर में ले गई। जहां नेहा ने मांग में सिन्दूर लगाकर और पायजेब और मंगलसूत्र पहनकर शादी की औपचारिकता पूरी कर ली। शादी के बाद ही उसने ने विनोद से 25 हजार नगद और 10 हजार रूपए का एक मोबाइल ले लिया। इसके बाद वह उसके साथ अजमेर आ गई। विनोद ने बताया कि अजमेर आने के एक घंटे बाद ही यह कह कर वह चली गई कि उसके दूर के भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई है। नेहा ने विनोद से 70 हजार रूपए और हड़प लिए और फरार हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें