गुरुवार, 16 अप्रैल 2015

पति ने नॉनवेज खाया तो पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट डाला



उदयपुर।

नॉनवेज खाने पर खफा हुई पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति को कुल्हाड़ी से काट डाला। आरोपी पत्नी व बेटे ने एक अन्य दम्पती के साथ मिलकर शव को घटनास्थल से दूर फेंक दिया।
wife killed her husband for non veg in udaipur


परसाद थाना क्षेत्र के चणावदा गांव में हुई इस घटना में पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उधर, ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक शव नहीं उठाने दिया।




काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने मोतबिरों की मृतक की पत्नी से वार्ता करवाई। पत्नी द्वारा जुर्म स्वीकारने की पुष्टि होने के बाद ग्रामीण माने। पोस्टमार्टम के बाद तनावपूर्ण माहौल में मृतक की अंत्येष्टि कर दी गई।




परसाद थानाधिकारी मांगीलाल ने बताया कि चणावदा निवासी मांगीलाल ब्राह्मण (42) को उसकी पत्नी कंकूबाई ने अपने बेटे हरीश केसाथ मिलकर कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला।




हत्या के बाद आरोपियों ने कचरूलाल ढोली व उसकी पत्नी लक्ष्मीबाई के साथ मिलकर शव को एक बोरी में भरकर घटनास्थल से दूर फेंक दिया।




शव फेंक आए दूसरी जगह

कचरूलाल व उसकी पत्नी ने आरोपियों को बुरा-भला कहा। मामले से बचने के लिए दोनों ने आरोपियों के साथ शव को बोरी में लपेट कर घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर फेंक आए।




सुबह सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस खून के कतरे के आधार पर कचरू के घर पहुंच गई। पूछताछ में कचरू ने पूरा घटनाक्रम बता दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।




ग्रामीणों ने मचाया हंगामा

घटना के बाद पुलिस चारों आरोपियों को थाने ले गए। ग्रामीणों को पता चला तो वे पुलिस से उनके नाम बताने की बात पर अड़ गए। उन्होंने तीन घंटे तक शव नहीं उठाने दिया।




सूचना पर उपाधीक्षक अशोक मीणा व आस-पास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कुछ ग्रामीणों की मृतक की पत्नी से वार्ता करवाई। पत्नी ने हत्या का जुर्म स्वीकार किया, तब ग्रामीण शांत हुए।




नॉनवेज खाता देख हुई आग बबूला

मांगीलाल मंगलवार रात करीब 10.30 बजे घर से कचरूलाल ढोली के मकान पर चला गया। उसके साथ वह शराब पीते हुए नॉनवेज खा रहा था।




पत्नी कंकू ने मांगीलाल को मोबाइल किया, तो उसने कहा कि वह मीटिंग में हूं, थोड़ी देर से आ रहा है। कुछ देर बाद पत्नी ने वापस फोन किया तो मांगीलाल ने स्विच ऑफ कर दिया। इस पर वह पुत्र हरीश के साथ कचरूलाल के घर पहुंच गई।






वहां पति को नशे की हालत में नॉनवेज खाता देख उसे ब्राह्मण होने का हवाला देते हुए टोका। कहासुनी होने पर कंकू ने वहां रखी कुल्हाड़ी से पति के सिर पर दो-तीन वार कर दिए। पुत्र ने भी पिता पर वार किए, तो मांगीलाल वहीं ढेर हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें