शुक्रवार, 24 अप्रैल 2015

गैंगरेप के बाद पुलिस ने मॉडल से पैसे भी वसूले



मुंबई। मुंबई पुलिस को फिर शर्मसार होना पड़ा है। उसके दो उप निरीक्षकों और एक सिपाही पर एक मॉडल से दुष्कर्म और पैसे वसूलने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिसकर्मियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गत मंगलवार को मुंबई के पुलिस आयुक्त राकेश मारिया को उनके मोबाइल फोन पर एक एसएमएस आया। इसे मुंबई की एक मॉडल ने भेजा था। इसमें मॉडल ने दुष्कर्म की शिकायत की थी। बाद में मारिया ने मॉडल को बुलाकर उसकी आपबीती सुनी और घटना की जांच के आदेश दिए। जांच के बाद दो उपनिरीक्षकों और एक सिपाही समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया।

इन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। अपने बयान में मॉडल ने बताया है कि तीन अप्रैल को वह एक पांच सितारा होटल में आडिशन के लिए गई थी। होटल से बाहर निकलते ही उसे एक पुलिस वाहन में घसीट लिया गया। एक पुलिस चौकी में ले जाकर उसके साथ पूरी रात दुष्कर्म किया गया। छोड़ने के बदले साढ़े चार लाख रुपये की मांग की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें