रविवार, 12 अप्रैल 2015

सिणधरी थाना अधिकारी पर हत्या के साक्ष्यो को मिटाने का आरोप



सिणधरी थाना अधिकारी पर हत्या के साक्ष्यो को मिटाने का आरोप

विधवा महिला ने उसकी पुत्री की दहेज हत्या के मामले में आरोपियो को बचाने

के लगाये आरोप


ओम प्रकाश सोनी 

बालोतरा। गुड़ामालाणी वृत के सिंणधरी थाना अधिकारी पर एक महिला ने उसकी

विवाहिता पुत्री की ससुराल वालो द्वारा की गई हत्या के मामले को

आत्महत्या में बदलने, हत्या के सबूतो को खुर्द बुर्द करने ओर आरोपियो को

बचाने के संगीन आरोप लगाये है। महिला ने जोधपुर रेंज के आई जी को ज्ञापन

भेजकर सिंणधरी के थाना अधिकारी राजेन्द्रसिंह के खिलाफ कड़ी से कड़ी

कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में मूठली निवासी सुजा देवी ने

बताया कि उसकी पुत्री नैना को उसके ससुराल वाले दहेज के लिये प्रताड़ित

कर परेषान करते थे। 7 फरवारी को ससुराल वालो ने नैना की गला घोंटकर हत्या

कर दी ओर बाद में शव को टांके में डाल दिया। वही ससुराल वालो ने पुलिस के

आने से पहले ही शव को टांके से बाहर निकाल दिया। ससुराल वालो की जानकारी

पर वो जब मोके पर पहुची तो शव पर चोटो के निषान ओर गले पर काले निषान

देखकर उसकी हत्या होने का अंदेषा लगा। सुजा देवी ने उसी दिन सिंणधरी थाने

में उसकी हत्या होने के संबंध में मामला दर्ज करवाया था। सुजा देवी का

आरोप है कि थाना अधिकारी ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बजाय मर्ग ही

दर्ज किया। बाद में थाना अधिकारी ने आरोपियो से मिलकर हत्या के साक्ष्यो

को नष्ट कर दिया। सुजा देवी ने बताया कि थाना अधिकारी राजेन्द्रसिंह ने

डरा कर उससे खाली कागजो पर भी हस्ताक्षर करवा दिये। सुजा देवी ने बताया

कि आरोपीयो को थाना अधिकारी का सरंक्षण प्राप्त है जिस कारण वे लोग अब

जाने से मारने की धमकिया भी दे रहे है। ज्ञापन में पीड़िता ने थाना

अधिकारी ओर उसकी पुत्री की हत्या करने वाले ससुराल के लोगो के खिलाफ कड़ी

कार्रवाई करने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें