शुक्रवार, 10 अप्रैल 2015

राष्ट्रपति पद की दावेदारी की घोषणा करेंगी हिलेरी

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति पद के लिए 2016 में होने वाले चुनावों में अपनी दावेदारी की घोषणा इस सप्ताहांत में कर सकती हैं। वह दूसरी बार इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगी। Image Loading

67 वर्षीय हिलेरी 2008 में भी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की होड़ में शामिल थीं, लेकिन वह अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा से पिछड़ गई थीं। हिलेरी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर सालों से लग रही अटकलों को विराम देंगी। साथ ही राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के संबंध में इस सप्ताहांत औपचारिक घोषणा करेंगी।


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हिलेरी की टीम ने हाल में ब्रुकलिन में कार्यालय के लिए जगह पट्टे पर लेने के लिए हस्ताक्षर किए हैं। यही कार्यालय उनकी प्रचार मुहिम का मुख्यालय होगा। बहरहाल, इस संबंध में हिलेरी के कार्यालय से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।


एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में हिलेरी को उनके संभावित रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी जेब बुश से आगे बताया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें