सोमवार, 13 अप्रैल 2015

बालोतरा विवाहिता की दुसरी बार की जान लेने की कोषिष,पुलिस नही कर रही मुकदमा दर्ज

विवाहिता की  दुसरी बार की जान लेने की कोषिष,पुलिस नही कर रही मुकदमा दर्ज

बालोतरा पुलिस थाने में पोपो बाई का राज

विवाहिता की ससुराल वालो ने दुसरी बार की जान लेने की कोषिष, पुलिस ने

नही की थी कोई कार्रवाई

अब पुलिस नही कर रही मुकदमा दर्ज


ओम प्रकाश सोनी 

बालोतरा। एक ओर प्रदेष की महिला मुख्यमंत्री महिलाओ के सुरक्षा ओर न्याय

देने के लाखो वादे कर रही है तो दुसरी ओर महिलाओ को न्याय के लिये पुलिस

की चोखट पर एंेड़िया रगड़नी पड़ रही है। ऐसा ही मामला रविवार को सामने

आया है। विवाहिता पर एक माह पुर्व जानलेवा हमला करने वाले आरोपियो को

बालोतरा पुलिस ने गिरफ्तार नही किया। रविवार को आरोपियो ने फिर से

विवाहिता की जान लेने की कोषिष की। महिला अस्पताल में जीवन के लिये

संघर्ष कर रही है पर बालोतरा पुलिस को उस महिला की रिपोर्ट तक दर्ज करने

की फुर्सत नही है।

बालोतरा थाना इलाके के बिठुजा गांव में रविवार की देर शाम को एक विवाहिता

पर उसके ससुराल वालो द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार विवाहिता दरियां देवी पत्नी कपुराराम प्रजापत को

जमीनी विवाद के चलते उसके जेठ,जेठानी,देवर, देवरानी ओर भतीजे ने सरियो ओर

लांठियो से बुरी तरह से पीट दिया। महिला की लड़की के चिल्लाने पर ग्रामीण

मोके पर आये तब आरोपी मोके से फरार हो गये। बाद में 108 एंबुलेंस से

विवाहिता को बालोतरा के राजकिय नाहटा अस्पताल लाया गया। विवाहिता के सिर,

हाथ व पैर में गंभीर चोटो के साथ ही पेरो पर गर्म चीज से दागने के भी

निषान है। अस्पताल में बदहवास महिला बार बार बेहोषी की हालत में आरोपियो

से उनके तीन मासुमो को छोड़ने के बारे में बड़बड़ा रही है। अपनी बेटी की

बुरी हालत देखकर बुढे मां बाप के आंसु थम नही रहे है। दूसरी ओर महिला की

दो मासुम बेटियां ओर पुत्र बार बार अपनी मां को ढांढस बढा रहे है। एक माह

पुर्व भी आरोपियो ने इस महिला को बुरी तरह से पीटा था। उस समय महिला ने

बालोतरा थाने में आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था पर पुलिस ने

आरोपियो को गिरफ्तार नही किया था। पुलिस के संरक्षण के चलते आरोपियो ने

दूसरी बार महिला की जान लेने का प्रयास किया है। वही रविवार को हुये हमले

को लेकर भी बालोतरा पुलिस एफ आई आर लेकर बालोतरा थाने पहुचे महिला के पती

का मुकदमा दर्ज नही किया है। महिला के पती कपुराराम ने बताया कि देर रात

11 बजे तक पुलिस ने रिपोर्ट नही ली थी। उसने बताया कि जब वो रिपोर्ट लेकर

थाने गया तो पुलिस ने रिपोर्ट सही नही लिखी होना बताकर वापस भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें