शनिवार, 25 अप्रैल 2015

नेपाल भूकंप : 80 की मौत, 400 लोगों के फंसे होने की आशंका



नेपाल के लामजुंग में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 दर्ज की गई। नेपाल से भूकंप में भारी नुकसान होने की खबर है। नेपाल में अब तक 80 लोगों के मरने जाने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के नेपाल के अब तक 80 लोगों की मरने जाने की खबर आ रही है। साथ ही 400 लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत कार्य जारी है। लोगों की सड़कों पर इलाज किया जा रहा है। नेपाल के लोकनथाली और अरनीको हाइवे पर सड़क में दरार पड़ गई है। कई जगहों पर मकानों के ध्वस्त होने की सूचना है।
Nepal Earthquake
नेपाल के काठमांडू में भीमसेना टॉवर गिर गया है। टॉवर में 160 लोगों ने टिकट लिया था।भूकंप का केंद्र राजधानी काठमांडू से 83 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में था। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, नेपाल में 10 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसे नेपाल का अब तक का सबसे खतरनाक भूकंप बताया जा रहा है। दो लोगों के मारे जाने की खबर मिल रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें