सोमवार, 27 अप्रैल 2015

युवाओं के लिए अच्छी खबर, मुख्यमंत्री ने मंजूर किए 2199 पद

युवाओं के लिए अच्छी खबर, मुख्यमंत्री ने मंजूर किए 2199 पद



— नई पंचायतों और पंचायत समितियों के लिए 1569 पद
—एसडीआरएफ में 320 पदों की मंजूरी
— नई अदालतों के लिए 320 पद मंजूर
— अब इन नए पदों पर होंगी भर्तियां

rajasthan-chief-minister-sanctioned-2199-posts-for-youths-10287

जयपुर। प्रदेश के शिक्षित युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अलग अलग विभागों के लिए 2199 नए पदों की मंजूरी दी है। 47 नई पंचायत समितियों और 723 नई ग्राम पंचायतों के लिए 1569 नए पद मंजूर किए हैं। स्टेट डिजास्टर रेस्पोंस फोर्स में 320 पदों, और 21 नई अदालतों के लिए 310 नए पदों को मंजूरी दी गई है। नई पंचायत पंचायत समितियों के लिए विकास अधिकारी, सहायक सचिव, प्रगति प्रसार अधिकारी, कार्यालय सहायक, सहायक लेखाधिकारी के 47-47 पद, कनिष्ठ अभियंता व वरिष्ठ लिपिक के 94-94 पद, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक कर्मचारियों के 188-188 पद मंजूर किए गए हैं। अब इन पदों पर नई भर्तियां की जाएंगी। ​

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें