गुरुवार, 9 अप्रैल 2015

भूमि अवाप्ति कानून 2013 में प्रस्तावित किसान विरोध संशोधन के विरोध में कांग्रेस 19 को दिल्ली में करेगी प्रदर्शन



भूमि अवाप्ति कानून 2013 में प्रस्तावित किसान विरोध संशोधन के विरोध में
कांग्रेस 19 को दिल्ली में करेगी प्रदर्शन

बाड़मे
र, 09 अप्रैल।


कांग्रेस के राष्ट्र व्यापी आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता 19 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान मंे प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में भाग लेगे।

यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष फतेह खान ने बताया कि भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा भूमि अवाप्ति कानून 2013 में जो संशोधन किए जा रहे हैं वह किसान विरोधी हैं। इस संशोधन से सीधे तौर पर उद्योगपती लाभान्वित होगे एवं किसान बेघर होने के साथ ही शोषित होगे। कांग्रेस द्वारा भाजपा की केन्द्र सरकार का इसका पूरजोर विरोध किया जाएगा। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय आव्हान पर 19 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित किया गया हैं जिसमे बाड़मेर से बड़ी संख्या में किसान भाग लेगे।

बाड़मेर से किसानों सहित कांग्रेस पदाधिकारी 18 अप्रैल को बसो के जरिये रवाना होगे। इस विरोध प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान दिल्ली पहुंचे इसके लिए पार्टी द्वारा गांव-गांव लोगो से संपर्क किया जा रहा हैं एवं उन्हें इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए तैयार किया जा रहा हैं।

जिला उपाध्यक्ष यज्ञदत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस नेताओं द्वारा ग्रामीण भ्रमण के दौरान किसानों को बताया जा रहा हैं कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा भूमि अवाप्ति कानून में जो संशोधन किए जा रहे हैं उससे किसानों को उसकी भूमि के बदले मिलने वाले पैसे में भारी कटौती करने की तैयारी हैं जिससे किसानों को आर्थिक रूप से भारी नुकसान होगा। इस विरोध प्रदर्शन में जन भागीदारी बढ़ाने के लिए चैहटन क्षेत्र में पूर्व विधायक एवं सेड़वा प्रधान पदमाराम मेघवाल, धनाउ प्रधान सुश्री भगवती द्वारा गांवों में किसानों को पीले चावल बांटे जा रहे हैं। इसी क्रम में शिव क्षेत्र में जिलाध्यक्ष फतेह खां, शिव ब्लाॅक अध्यक्ष बच्चू खां, धोरीमन्ना क्षेत्र मंे प्रधान ताजाराम एवं ब्लाॅक अध्यक्ष दिनेश कुलदीप, बाड़मेर क्षेत्र में उप जिला प्रमुख सोहनलाल चैधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को पीले चावल बांटकर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आव्हान किया जा रहा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें