सोमवार, 16 मार्च 2015

कांग्रेसी विधायकों द्वारा सदन के बायकॉट को भाजपा मंत्रियों ने बताया सदन का अपमान

कांग्रेसी विधायकों द्वारा सदन के बायकॉट को भाजपा मंत्रियों ने बताया सदन का अपमान


जयपुर| कांग्रेसी विधायकों द्वारा किए जा रहे सदन के बायकॉट को लेकर प्रदेश के मंत्रियों ने इसे सदन का अपमान बताया है| कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी और संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने एक साथ कहा कि विपक्ष के द्वारा सरकार के मंत्रियों पर जो भी आरोप लगाए जा रहे है वे बेबुनियाद है|

rajasthan-bjp-and-congress-fight-over-lathicharge-against-land-acquisition-protest-65465

सरकार ने चार बार अलग-अलग स्तर पर विपक्ष से वार्ता की है और विपक्ष ने सहमति भी व्यक्त की है, लेकिन उनके प्रदेशाध्यक्ष के लाठी पड़ने के मामले को वे सिद्ध नहीं कर पाए तो बेतुके आरोप लगा कर सदन का बायकॉट कर रहे हैं| जोकि सदन का अपमान है| साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष खुद टुकड़ों में बंटा हुआ है और उनके पास सदन में उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं| यहीं कारण है कि वे बार-बार सदन का बायकॉट कर रहे हैं|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें