रविवार, 8 मार्च 2015

जन्मदिन विशेष: पहली महिला सीएम बन राजे ने रचा इतिहास



दुनियाभर में रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का रविवार को जन्मदिन हैं। महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण खुद सीएम राजे है।



प्रदेशभर से सीएम राजे को जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता मिठाई बांटकर महिला दिवस पर महिला शक्ति सीएम राजे का जन्मदिन मना रहे है।




रॉयल फैमिली में जन्मी वसुंधरा राजे ने प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बन महिला शक्ति को जग जाहिर किया। राजे प्रदेश की दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाली पहली महिला भी है।




वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्म 8 मार्च 1953 को ग्वालियर के राजपरिवार में हुआ था। राजे की स्कूली पढ़ाई तमिलनाडू के कोडीकनाल में हुई। मुंबई की सोफिया कॉलेज से राजे ने इकोनॉमिक्स और पॉलीटिकल साइंस में डिग्री ली।




वसुंधरा राजे का विवाह धौलपुर के पूर्व महाराजा हेमंत सिंह से 17 नवंबर 1972 में हुआ था। सीएम राजे के बेटे दुष्यंत सिंह भी झालावाड़ सीट से लोकसभा सदस्य है।




सीएम राजे की बहन यशोधरा राजे सिंधिया मध्य प्रदेश की उद्योग मंत्री है। सीएम राजे को देश की शक्तिशली महिलाओं में शुमार किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें