शनिवार, 7 मार्च 2015

सरहद पर जवानो का धमाल होली का ,पाकिस्तान को मिठाई नहीं

सरहद पर जवानो का धमाल होली का ,पाकिस्तान को मिठाई नहीं 



बाड़मेर भारत पाकिस्तान की सरहद पर देश की सुरक्षा को जुटे सीमा सुरक्षा बल के जवान रंगोत्सव पर्व होली बड़ी सिद्दत से धूमधाम से मना रहे हैं ,देश के पश्चिमी सरहद स्थित बाड़मेर जिले की सरहद पर स्थित सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम चौकियों पर जवानो में जमकर होली खेली ,प्यार मोहब्बत और देश भक्ति के रंगो से सरोबार होली के पर्व को आनंद के साथ खेल ,अपने घरो और परिवार से दूर सरहद पर जवान होली के उल्लास में दुबे हैं ,



इधर दिवाली के बाद एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत को और भारत ने पाकिस्तान को मिठाई और शुभकामनाओ का आदान  किया ,इस बार दोनों देशो ने मिठाई से परहेज रखा ,जबकि हर साल होली पर पाकिस्तानी रेंजर भरिय जवानो और भारतीय जवान पाक रेंजर्स को मिठाई भेंट करते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें