शनिवार, 28 मार्च 2015

हर्षोल्लास से मनाया रामनवमी का पर्व



मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव शनिवार को छोटी काशी के मंदिरों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामभक्त सुबह से ही अपने आराध्य के दर्शनार्थ राम दरबार में पहुंच गए।
ram navami festival celebrated


जैसे ही दोपहर के 12 बजे तोपों की गर्जना के साथ घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के बीच राम जन्म की घोषणा होते ही मंदिरों में भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला ... के स्वर गूंजे और भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई।




भक्तों ने श्रीराम की जय-जयकार कर माहौल राममय बना दिया। मंदिरों में पंचामृत अभिषेक के साथ राम जन्मोत्सव की झांकियां सजाई गईं। मुख्य आयोजन चांदपोल स्थित प्राचीन रामचंद्रजी के मंदिर में हुआ।




रामचंद्रजी मंदिर में सुबह नगाड़ों के नाद और बैंडबाजों की स्वर लहरियों के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की आरती की गई। इस बीच मंदिर परिसर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।




दोपहर को मंदिर के महंत राधेश्याम तिवाड़ी के सान्निध्य में पंचामृत अभिषेक के बाद जन्म आरती की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें