शुक्रवार, 13 मार्च 2015

सोनिया ने की मनमोहन सिंह से मुलाकात, कहा-पूरी कांग्रेस उनके साथ है

सोनिया ने की मनमोहन सिंह से मुलाकात, कहा-पूरी कांग्रेस उनके साथ है


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 6 लोगों को कोयला घोटाले में आरोपी के तौर पर कोर्ट द्वारा समन जारी होने के बाद गुरुवार को कांग्रेस एकजुट होती नज़र आ रही है| गुरुवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व पार्टी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनमोहन सिंह के घर तक मार्च किया।

ex-pm-manmohan-singh-meets-sonia-gandhi-congress-to-support-singh-54584

मनमोहन सिंह के घर पहुंच कर सोनिया गांधी ने उनसे मुलाकात की और यह स्पष्ट कर दिया है कि पूरी कांग्रेस पार्टी मनमोहन सिंह के साथ खड़ी है| मनमोहन सिंह से मुलाकात करने के बाद सोनिया गांधी ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस हर परिस्थिति में मनमोहन सिंह के साथ है और उन्हें पूरा यकीन है कि वे निर्दोष साबित होंगे।



कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री के निर्णयों की पारदर्शिता, निष्पक्षता और ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। उनके निर्णय सही थे। कांग्रेस मजबूती से उनके साथ खड़ी है और हम किसी भी हालत में झुकेंगे नहीं। हमें उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी।



सूत्रों ने मिली जानकारी के अनुसार 24 अकबर रोड पर स्थित पार्टी मुख्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें सभी बड़े नेता शामिल हुए थे। इस बैठक के बाद सभी लोग गांधी के नेतृत्व में डॉ. सिंह के घर के लिए रवाना हुए और मार्च निकाला|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें