शुक्रवार, 6 मार्च 2015

पूर्व केन्द्रय मंत्री जसवंत सिंह ने होली की शुभ कामनाए प्रेषित की ,खुशहाली की कामना की

पूर्व केन्द्रय मंत्री जसवंत सिंह ने होली की शुभ कामनाए प्रेषित की ,खुशहाली की कामना की 



रंगों के पवित्र पर्व होली पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल  ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने बाड़मेर जैसलमेर की जनता का आभार भी जताया की संकट की घड़ी में उनका साथ और स्नेह रहा ,उन्होंने स्नेह को बनाये रखने पर आभार जताया ,उन्होंने बाड़मेर जैसलमेर के विकास और प्रगति की कामना की ,

इस अवसर पर सिंह ने कहा है कि होली का पर्व सभी के जीवन में खुशियों और उन्नति की सौगात लेकर आए और त्यौंहार की यह उमंग देश और प्रदेश की प्रगति की सूत्रधार बने।

जसवंत सिंह ने कहा कि होली के अवसर पर लोगों के दिलों में छाया सामाजिक समरसता, धार्मिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का जज्बा वर्ष पर्यन्त कायम रहे ताकि देश व प्रदेश में शान्ति और सद्भावना का वातावरण बना रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें