शनिवार, 7 मार्च 2015

सांचौर (जालोर).कुकर्म के बाद आठ वर्षीय बच्चे की हत्या

सांचौर (जालोर). नगर के श्रीराम कॉलोनी स्थित खाली भूखंड में शुक्रवार देर रात आठ वर्षीय बालक का क्षत-विक्षत शव मिला। बालक के सिर पर पत्थर के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने शनिवार शाम एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया, जिसने कुकर्म के बाद पत्थर से मारने की बात कबूली है।

पुलिस के अनुसार धुलंडी पर शुक्रवार को श्रीराम कॉलोनी में भील एवं बंजारा समाज की ओर से गेर उत्सव था। गेर के बाद श्रीराम कॉलोनी निवासी हरिराम का आठ वर्षीय पुत्र घर नहीं लौटा। उसने पुत्र की तलाश शुरू की। इस दौरान पास स्थित एक खाली भूखंड में पुत्र का शव पड़ा मिला। उसके सिर पर पत्थर के कई वार थे तथा कपड़े अस्त व्यस्त थे। देर रात पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे।


पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग दल बनाकर गेर उत्सव में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग से पूछताछ की तो उसने कुकर्म के बाद झगड़ा होने के कारण पत्थर मारकर हत्या करने की बात कबूल कर ली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें