मंगलवार, 10 मार्च 2015

बालोतरा मुनि लोकेश के सानिध्य में सर्व धर्म सभा

बालोतरा मुनि लोकेश के सानिध्य में सर्व धर्म सभा 

बालोतरा अन्तर्राष्ट्रिय ख्याति प्राप्त जैन मुनि आचार्य लोकेश द्वारा शुरू की गई विश्व शांति सद्भावना यात्रा के तहत सर्व धर्म संसद के सदस्य आज बालोतरा पहुंचे। डाक बंगले में सर्व धर्म संसद के सदस्यों सहित आचार्य लोकेश मुनि का सामूहिक अभिनदंन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर सर्व धर्म संसद के सदस्यों का स्थानीय नागरिकों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर अभिनदंन किया गया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए आचार्य लोकेश मुनि ने कहा कि विश्व में शांति खत्म होती जा रही है, शांति की पुनःस्थापना के लिए उनके द्वारा विश्व शांति सद्भावना यात्रा शुरू की गई है। जिसमें सभी धर्मेा की सहभागिता के लिए सर्व धर्म संसद बनायी गई है। धर्म संसद के सदस्य पूरे देश सहित विदेशो में शांती को संदेश देेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें