शुक्रवार, 13 मार्च 2015

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सीएम सहित 8 को जगह

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सीएम सहित 8 को जगह

— घनश्याम तिवाड़ी को नहीं मिली जगह

— सीएम वसुंधरा राजे बनाई गई विशेष आमंत्रित सदस्य,

— राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की घोषणा

— राजस्थान से 8 नेताओं को मिली जगह, स्थायी आमंत्रित सदस्यों में केवल सीएम राजे को मिली जगह

— गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र राठौड और दुष्यंत सिंह, अर्जुन मेघवाल, ओम प्रकाश माथुर, महेश चंद शर्मा और रामदास अग्रवाल को बनाया सदस्य



जयपुर| भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत प्रदेश के 8 नेताओं को जगह दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में इसकी घोषणा की। खास बात यह है कि वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी को इसमें जगह नहीं मिली है।

vasundhara-raje-along-with-7-rajasthan-leaders-in-national-executives-list-52465

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जबकि गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़, सांसद व वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह, बीकानेर सांसद अर्जुन मेघवाल, उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष महेश चंद शर्मा और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामदास अग्रवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।​

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें