मंगलवार, 17 मार्च 2015

ग्रे. नोएडा अथॉरिटी के 2 अधिकारियों पर महिला के शोषण का आरोप



ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के दो अधिकारियों पर महिला अधिकारी के उत्पीड़न का आरोप लगा है। महिला ने अथॉरिटी के मैनेजर ब्रजेश पांडेय और एसीओ हरीश रावत पर शोषण का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उत्पीड़न का विरोध करने पर अधिकारियों ने उसका ट्रांसफर कर दिया। यही नहीं महिला को गबन के झूठे मामले में फंसाकर सस्पेंड तक करा दिया गया। वहीं, इस पूरे मामले में आरोपी अधिकारियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रे. नोएडा अथॉरिटी के 2 अधिकारियों पर महिला के शोषण का आरोप
महिला ने आरोपी अधिकारियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने इस संबंध में अथॉरिटी के चेयरमैन रमारमन को लिखित शिकायत दी थी। चेयरमैन ने मामले में आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, अभी तक न तो महिला का बयान लिया गया और ना ही महिला से इस मामले में जानकारी के लिए संपर्क किया गया। महिला का कहना है कि अथॉरिटी अधिकारियों को बचाने में लगी हुई है।

महिला का कहना है कि अधिकारी जबरदस्ती उसे टच करने का बहाना खोजते थे। विरोध करने पर अधिकारियों ने उसका ट्रांसफर करा दिया और उसे कई झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश भी की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें