गुरुवार, 5 फ़रवरी 2015

LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम, भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर

जिला परिषद् और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव की मतगणना गुरूवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई है।

प्रदेश की 33 जिला परिषदों के 996 और 6124 पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए जनवरी में तीन चरणों में मतदान हुआ था। प्रदेश में 1014 जिला परिषद् सदस्यों में से 18 और 6236 पंचायत समिति सदस्यों में से 112 का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।


सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ जिले में भाजपा को भारी बढ़त मिलती नजर आ रही है।


कोटा में खैराबाद में 23 में से 16 पर भाजपा ने अपना कब्जा कर लिया है।


जैसलमेर में जिला परिषद के 17 वार्ड में कांग्रेस ने 12 सीटों पर आगे चल रही है।


कोटा में भाजपा को झटका, इटवा में कांग्रेस को 17 सीटों मे से 11 सीटों पर जीत दर्ज कर लिया है।


सवाईमाधोपुर में वॉर्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी मीरा मीणा विजयी हो गई। करौली पंचायत समिति वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय जिंतेद्र सिंह ने जीत दर्ज की है।


चित्तौड़गढ़ में बीजेपी ने चार सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया है।


महुआ पंचायत समिति से भाजपा की पिंकी ने जीत दर्ज की है।


लाडपुरा पंचायत समिति में भाजपा ने दो सीटों पर अपना कब्जा कर लिया है।


सुबह 8 बजे से मतगणाना शुरू होने के बाद नतीजों आने शुरू हो गए है। पहला नतीजा हिंडौनसिटी से आया है, यहां पर कांग्रेस को पहली सफलता मिली है।


प्रदेश के 16 जिलों में राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम मशीन से चुनाव कराया था, जबकि 17 जिलों में बैलेट पेपर से मतदान हुआ था। विधानसभा उप चुनाव को छोड़ दें तो भाजपा लगातार बड़ी विजय हासिल करती आ रही है।


भाजपा की सरकार बने 13 माह से ज्यादा हो चुके हैं। ऎसे में इस चुनाव को सरकार के कामकाज से भी जोड़ा जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। वह लगातार अपनी जमीन खोती जा रही है।


46 हजार 867 पंच निर्विरोध निर्वाचित
पहली बार हुआ है कि प्रदेश के 1 लाख 7 हजार 707 वार्ड पंच के लिए हुए चुनाव में 46 हजार 867 पंच निर्विरोध चुने गए हैं। सरपंचों के मामले में भी ऎसा ही ट्रेंड सामने आया है। इस बार निर्विरोध चुने जाने वाले सरपंचों की संख्या 260 है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें