शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2015

पुजारी ने किया महिला से बलात्कार

पुजारी ने किया महिला से बलात्कार

भोपाल| मध्य प्रदेश के भोपाल के निशातपुरा थाने में पुजारी द्वारा महिला से बलात्कार करने का मामला सामने आया है| मंदिर के पुजारी ने पहले महिला के पति को भूत भगाने के बहाने से कही दूर भेज दिया और उसके बाद महिला को अकेला पाकर महिला के साथ बलात्कार किया|



34 वर्षीय पीड़ित महिला कई सालों से मंदिर में दर्शन के लिए जाया करती थी| इसी दौरान वो मंदिर के पुजारी के संपर्क में आई और कई बार पुजारी से अपनी परेशानियां भी साझा की| परेशानियों के बारे में जानने के बाद पुजारी ने इसकी वजह बुरी आत्माओं को बताया और बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए एक विशेष पूजा करके के लिए कहा|

bhopal-priest-rapes-woman-on-pretext-of-exorcism-16545

पूजा के लिए पुजारी महिला के घर पहुंचा और महिला के पति को घर के बहार भेज दिया| पति के घर से बाहर जाने के बाद पुजारी ने महिला को बेहोश कर उसके साथ बलात्कार किया और होश में आने के बाद किसी को ना बताने की धमकी दी| पति के घर आने पर महिला ने साडी बात पति को बताई बताई| जिसके बाद महिला ने निशातपुरा थाने में पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है| फ़िलहाल आरोपी पुजारी पुलिस की गिरफ्त से दूर है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें