शनिवार, 14 फ़रवरी 2015

समदड़ी। डोडा पोस्त नही मिलने से बंधाणी ने लगाया जाम

समदड़ी। डोडा पोस्त नही मिलने से  बंधाणी ने लगाया जाम
रिपोर्टर : सुनील दवे समदड़ी
समदड़ी। डोडा-पोस्त के भावों में बढ़ोतरी और नाम मात्र का डोडा देने के विरोध में बंधाणियों ने गुरूवार को सिवाना और समदड़ी में जमकर हंगामा किया।सिवाना में उन्होंने डोडा-पोस्त की दुकान के आगे जाम लगा दिया। दो घंटे से अधिक समय तक जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को परेशान होना पड़ा। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर आकर समझाइश की और रास्ता खुलवाया। 


मार्ग जाम होने से जालोर-नाकोड़ा रूट पर संचालित बसें पादरली बाइपास होकर गुजरी।
समदड़ी में डोडा-पोस्ट की किल्लत से बंधाणियों की हालत खराब हुई जा रही है। नाराज बंधाणियों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। समदड़ी में हर गुरूवार को डोडा-पोस्त का वितरण किया जाता है। गुरूवार सुबह 10 बजे तक सप्लाई नहीं पहुंची तो बंधाणियों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। करीब बीस मिनट तक वे रास्ता रोके रहे। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश की। पुलिस ने जल्द ही सप्लाई आने की बात कही। तब जाकर उन्होंने रास्ता खोला।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें