शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2015

अलवर में अवैध खनन के खिलाफ अभियान

अलवर में अवैध खनन के खिलाफ अभियान



अलवर| अलवर जिले में गुरुवार से अवैध खनन के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा। डीएम एमपी स्वामी और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने विभागाधिकारियों की बैठक लेकर अवैध खनन पर पूर्ण पाबंदी लागू करने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने इस दौरान अंकुश नहीं लगने पर अफसरों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की चेतावनी दी है।



उन्होंने कहा कि अवैध खनन के स्थानों पर खनिज, वन, परिवहन एवं पुलिस विभाग संयुक्त कार्रवाई करेंगे। बिना एनओसी वाले क्रेशर को सीज करने के निर्देश दिए। क्षमता के अनुरूप वैध लीज नहीं होने वाले क्रेशरों के विरुद्ध कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि क्रेशरों पर लाया गया माल स्वीकृत लीज का है या नहीं इसकी जांच एफएसएल से करवाएं। स्वीकृत लीज का माल नहीं होने पर सीज करें। उन्होंने जिले में चल रहे वैध खानों पर तय मापदंड से अधिक खनन पाए जाने पर पेनल्टी लगाई जाए।

alwar-steps-forward-against-illegal-mining-procession-to-be-held-78987

एसपी विकास कुमार ने आॅपरेशन ग्रीन अभियान के लिए तीन टीमों के गठन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के संबंध में चलाए गए अभियान के बाद अन्य अधिकारियों से जांच भी कराई जाएगी, यदि इसके बाद भी अवैध खनन होता हुआ पाया गया तो संबंधित क्षेत्र के एसएचओ को तुरंत सस्पेंड किया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अभियान का प्रचार प्रशासन द्वारा कर दिया जाता है तब खनन माफिया चुप बैठ जाते हैं| अभियान समाप्त होने पर खुलेआम ब्लास्टिंग कर अवैध खनन किया जाता है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें