बुधवार, 18 फ़रवरी 2015

बाड़मेर बालोतरा जसोल रोड पर स्थित एच.आर.टी.एस प्लांट की दीवार टूटी

 बाड़मेर बालोतरा जसोल रोड पर स्थित एच.आर.टी.एस प्लांट की दीवार टूटी
ओम प्रकाश सोनी 
खेतो में भरा प्रदुषित पानी,किसान परेषान

बालोतरा। बाड़मेर जाने वाले नेषनल हाईवे से जसोल की ओर जाने वाले बाय पास मार्ग पर स्थित वाटर पोल्युषन ट्रस्ट का कच्चा वाटर प्लांट दोपहर के बाद में अचानक टूट गया। प्लांट के टुटने से रासायनिक प्रदुषित पानी आस पास के खेतो में भरने लगा। तेज वेग से आ रहे पानी से बाढ जेसा नजरा देखने को मिला। खेतो में काम कर रहे लोगो ने भागकर खुद को रासायनिक प्रदुषित पानी के सेलाब से बचाया। खेत के मालिको का आरोप है कि प्लांट की दीवार के टुटने की जानकारी तुरंत ही ट्रस्ट के पदाधिकारियो को दे दी गई थी पर एक घंटे के बाद ट्रस्ट पदाधिकारी मोके पर पर पहुचे पर तब तक खेतो में पानी भर गया। खेतो में रासायनिक पानी के भर जाने से किसानो को अब खेतो के बंजर होने का डर सता रहा है। बाद मे उपखंड अधिकारी उदय भानु चारण मोके पर पहुचे ओर दीवार को सही करवाया। गोरतलब है कि प्रदुषित पानी को भरने के लिये बने एच.आर.टी.एस. प्लांट की सही तरीके से देखरेख नही होने से आए दिन प्रदुषित पानी लुणी नदी ओर नदी के आस पास स्थित खेतो में भर जाता है। वाटर पोल्युषन ट्रस्ट हाईकोर्ट के आदेषो की अवहेलना करके लुणी नदी में रासायनिक प्रदुषित पानी छोड़ रहा है पर प्रदुषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी ओर प्रषासन हाईकोर्ट के आदेषो को ताक पर रखने वाले टेक्सटाईल युनिेटो के खिलाफ केाई कार्रवाही नही कर रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें