गुरुवार, 19 फ़रवरी 2015

सरकार ने कांग्रेस को दिल्ली मुख्यालय खाली करने कहा -


Image Loading

लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पार्टी को अभी चंदे के एक मामले में आयकर विभाग के नोटिस का जवाब दिए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं कि सरकार ने कांग्रेस को दिल्ली स्थित मुख्यालय खाली करने का नोटिस भेज दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि पार्टी ने नोटिस का जवाब भेज दिया है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने कांग्रेस को नोटिस जारी कर 24 अकबर रोड स्थित मुख्यालय, 26 अकबर रोड पर स्थित सेवा दल का दफ्तर, पांच रायसीना रोड स्थित यूथ कांग्रेस का दफ्तर और चाणक्य पुरी स्थित एक बंगला खाली करने का नोटिस भेजा है। सरकार की दलील है कि इन सभी बंगलों को खाली करने की समयसीमा 26 जून 2013 को खत्म हो गई है। कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने कहा कि पार्टी को इस तरह के नोटिस मिला था। पार्टी ने उनका जवाब भेज दिया है। उसके बाद शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से कोई पत्र नहीं आया है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने मुख्यालय खाली करने के लिए कुछ और वक्त मांगा है। दरअसल, कांग्रेस को पार्टी मुख्यालय बनाने के लिए राऊज एवेन्यू में 9ए भूखंड आवंटित किया गया था। पार्टी ने अपनी स्थापना के 125वीं वर्षगांठ के मौके पर 28 दिसंबर 2009 को इंदिरा गांधी भवन का शिलान्यास भी किया था। पार्टी ने उस वक्त उम्मीद जताई कि नए कार्यालय के निर्माण का काम 2010 के अंत तक खत्म हो जाएगा। शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से भेजे गए नोटिस (दिनांक 22-10-2015) में कहा गया है कि 8093 वर्ग मीटर जमीन का कब्जा 25 जून 2010 को मिल गया था। इसलिए, तीन साल का रियायत का समय 26 जून 2013 को खत्म हो गया। इन बंगलों को खाली करने का नोटिस पता बंगला टाइप 24, अकबर रोड़, नई दिल्ली श्।।। 26, अकबर रोड़, नई दिल्ली श्।।। 5, रायसीना रोड़, नई दिल्ली श्।।। सी-।।/109, चाणक्यपुरी श्।अ -

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें