सोमवार, 16 फ़रवरी 2015

कम्युनिस्ट नेता पंसारे और उनकी पत्नी को गोली मारी, दिया जांच का आदेश -



कोल्हापुर। दिग्गज कम्युनिस्ट नेता गोविंद पी. पंसारे व उनकी पत्नी को यहां सोमवार सुबह सागरमाला स्थित उनके घर के करीब दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे दो अज्ञात हमलावरों ने सैर पर निकले दंपति से उनका हाल-चाल पूछा। उसके बाद उन पर चार राउंड गोलियां चलाने के बाद फ रार हो गए।
Unidentified attackers fired on veteran communist leader


घायल अधिवक्ता व लेखक गोविंद पंसारे (82) और उनकी पत्नी को एस्टर आधार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका ऑपरेशन चल रहा है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री राम शिंदे ने घटना की निंदा की है। उन्होंने दोषियों की धरपकड़ के लिए राज्य में सभी मार्गो को बंद करने का आदेश दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें