गुरुवार, 12 फ़रवरी 2015

नवविवाहिता ने आशिक संग मिलकर उठाया खौफनाक कदम



तपा मंडी  : नवविवाहिता ने आशिक के साथ मिलकर पति का कत्ल कर दिया। जानकारी अनुसार जसपाल सिंह का विवाह सुंदर सिंह ने जिला मानसा के गांव बाहरा सिंहा गहरी की इंद्रजीत कौर से सवा माह पहले विवाह करवाया था।



जसपाल सिंह के नजदीकी रिश्तेदार गुरसेवक सिंह ने पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया कि इंद्रजीत के सुन्दर सिंह से अवैध संबंध थे। परिवार के सदस्यों के विरोध के बावजूद वह उसे मिलने आता रहता था। इसका जसपाल सिंह को एतराज था।




इस संबंधी उसने थाना गिल्लकलां में सुंदर सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। सुन्दर सिंह ने साजिश के तहत दम्पति को अपने घर विवाह पर बुला लिया। यहां उसने जसपाल सिंह को शराब में जहरीली चीज पिला कर हत्या कर दी। घटना के बाद से सुंदर सिंह, इंद्रजीत कौर दोनों फरार हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें