शनिवार, 14 फ़रवरी 2015

बाड़मेर महिला ने माता-पिता पर लगाया पांच लाख में बेचने का आरोप

बाड़मेर महिला ने माता-पिता पर लगाया पांच लाख में बेचने का आरोप


बाड़मेर |बालोतरा के समदड़ी रोड पर रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर महिला परामर्श केंद्र में शिकायत की कि उसकी शादी छह वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बेटियां भी है। महिला ने अपने पिता,माता और मौसा पर आरोप लगाया कि कुछ समय पहले ये लोग उसे पीहर ले गए। वहां पर उसे धुंधाड़ा गांव के शांतिलाल को पांच लाख रुपए में बेच दिया। 27 जून को उसे अपने पति से संबंध विच्छेद कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि धुंधाड़ा में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। एक दिन उसने अपने पति से संपर्क किया और वह वहां से भाग उसके घर चली गई। इसके बाद से उसके माता पिता,मौसा, चाचा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें