सोमवार, 26 जनवरी 2015

नारी सशक्ति ,राजस्थान अग्रणी सोच वाला प्रदेश है - राजे

नारी सशक्ति ,राजस्थान अग्रणी सोच वाला प्रदेश है - राजे 


सदियों से महिलाओं को चूल्हा चौका संभालने लायक ही समझा जाता रहा है। पुरुष प्रधानता की वजह से महिलाएं सामाजिक और आर्थिक रूप से खड़ी नही हो पाई। मगर पिछले कुछ सालों में बदलते परिपेक्ष और आर्थिक युग की वजह से कई महिलाओं ने रूढ़िवादी परम्पराओं को तोड़कर अपने को कई शीर्ष मुकाम पर पंहुचा कर खुद को साबित किया|




देश के 66 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएम वसुंधरा राजे ने महिलाओं की बड़ाई करते हुए कहा कि राजस्थान की महिलाएं हमेशा अग्रणी रही हैं, महारानी पद्मिनी हो या पन्नाधाय, मैं चाहती हूं उसी तरह राजस्थान की महिलाएं सशक्त बनें। राजस्थान में महिलाओं को सशक्त करना जरूरी है।सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान है अग्रणी सोच वाला प्रदेश है, यहां के लोगों ने महिला को सीएम बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें