गुरुवार, 8 जनवरी 2015

पेरिस में मेग्ज़ीन के दफ्तर पर हमला, दस की मौत

पेरिस में मेग्ज़ीन के दफ्तर पर हमला, दस की मौत


नई दिल्ली। पेरिस में चार्ली हेब्डो नामक मैग्ज़ीन के दफ्तर में घुसे कुछ अज्ञात लोगों की ओर से की गई फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गई। फ्रेंच मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हमला करने वाले इस्लामिक लोग बताए जा रहे हैं जो कि 2012 में इस मैग्ज़ीन द्वारा पैगंबर मोहम्मद के विवादित कार्टून छापे जाने से नाराज़ थे। चार्ली हेब्डो के दफ्तर से गोलीबारी की आवाज़ सुनाई दी गई। रिपोर्टस के अनुसार काले रंग के कपड़ों में आए बंदुकधारी लोगों ने 'पैगंबर का बदला लिया जाएगा' के नारे लगाए उसके बाद दफ्तर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई।
shooting-reported-at-paris-magazine-charlie-hebdo-32970

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें