शनिवार, 24 जनवरी 2015

अजमेर पुलिस के खौफ से दुष्कर्म का आरोपी हुआ अचेत

अजमेर। अजमेर जिले की पुष्कर थाना पुलिस की हिरासत में चल रहे दुराचार के आरोपी युवक की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से पुलिसकर्मियों में हडकंप मच गया। आरोपी युवक को पुलिस तुरंत जवाहर लाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंची। आरोपी की किन कारणों से तबीयत खराब हुई है, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी युवक पुलिस के भय से अचेत हो गया और उसके मुंह में झाग आना शुरू हो गया। accused of raping unconscious due to police fear

पुष्कर पुलिस थाने में बंद दुराचार के आरोपी मंगल की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने चिकित्सकों से आरोपी की तबीयत बिगड़ने के बारे में जानकारी ली। पुष्कर पुलिस थाना क्षेत्र स्थित नेडलिया निवासी मंगल के खिलाफ गांव की ही एक युवती ने दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया था जिसके तहत उसे दो दिन पहले गिरफ्तार करके अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।


बताया जा रहा है कि सुबह पुष्कर थाने की बैरिक में बंद मंगल को थाने के संतरी ने बेसुध पड़ा देखा तो उसने उसे जगाने का प्रयास किया। काफी आवाजें लगाने के बाद भी जब मंगल के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो संतरी ने इसकी सूचना पुष्कर थाने के सीआई को देकर घटना की जानकारी दी। मंगल के अचेत पडे होने की सूचना मिलते ही थानाधिकारी तुरंत थाने पहुंचे और मंगल को तुरंत पुष्कर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे गहन चिकित्सा ईकाई में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।बताया जा रहा है कि सुबह पुष्कर थाने की बैरिक में बंद मंगल को थाने के संतरी ने बेसुध पड़ा देखा तो उसने उसे जगाने का प्रयास किया। काफी आवाजें लगाने के बाद भी जब मंगल के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो संतरी ने इसकी सूचना पुष्कर थाने के सीआई को देकर घटना की जानकारी दी। मंगल के अचेत पडे होने की सूचना मिलते ही थानाधिकारी तुरंत थाने पहुंचे और मंगल को तुरंत पुष्कर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे गहन चिकित्सा ईकाई में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
पुलिस अधीक्षक (कार्यवाहक) बहादुर सिंह राठौड़ ने बताया कि पुष्कर थाना क्षेत्र में गत दिनों एक युवती को लेकर लागे मंगल के विरूद्ध दर्ज दुराचार के मामले में मंगल को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत में सुधार हैं। - 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें