रविवार, 18 जनवरी 2015

बीकानेर सोते परिवार पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, एक की मौत

Set fire to sleeping family , a death



बीकानेर सोते परिवार पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, एक की मौत


बीकानेर। गंगानगर के पदमपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक परिवार के चार लोगों पर पेट्रोल उडेलकर आग लगा दी। इससे एक महिला की मौत हो गई जबकि आरोपी सहित चार लोग झुलस गए।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि पदमपुर कस्बे के समीप चक 23 बीबी बैरा में आरोपित महेन्द्र शनिवार रात करीब दो बजे दीवार फांदकर एक घर में घुसा तथा वहां सो रही विधवा उषादेवी (50) उसकी पुत्री प्रियंका (19) और दो पुत्रों देवीलाल और प्रेेम के कमरे के चारों ओर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी।


आग से उषादेवी बुरी तरह झुलस गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देवीलाल, प्रेेम और प्रियंका मां को बचाने के प्रयास में झुलस गए। घटना में आरोपित युवक महेन्द्र भी बुरी तरह झुलस गया। चारों को पदमपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि महेन्द्र 60 प्रतिशत झुलसा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महेन्द्र के होश में आने के बाद घटना की सच्चाई का पता चल पाएगा।
  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें