रविवार, 4 जनवरी 2015

शीतलहर की चपेट में राजस्थान, कई शहर धुंध की चपेट में


शीतलहर की चपेट में राजस्थान, कई शहर धुंध की चपेट में

जयपुर| उत्तर भारत में पिछले दिनों पड़ी कड़ाके की ठंड के बाद बारिश ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। एक ओर जहां तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई तो वहीं बे मौसम बरसात ने फसल पर असर डाला है, जिससे किसान काफी परेशान हैं। जबकि कहीं पर्यटक बर्फबारी के साथ विंटर कार्निवल का मजा ले रहे हैं। कोहरे और ठंड के चलते आज 87 ट्रेनें लेट हैं, जबकि 25 ट्रेनें रद्द कर दी गई है।

chilly-winters-and-fog-in-most-parts-of-rajasthan

राजस्थान में सर्दी के तीखे तेवर लगातार जारी हैं| प्रदेश के ज्यादातर शहर कोहरे के आगोश में डूबे हुए हैं| प्रदेश में माउंट आबू न्यूनतम तापमान 2 डिग्री के साथ ही प्रदेश का सबसे ठंड़ा रहा| वहीं राजधानी जयपुर में 3 दिन बाद सूर्य ने दर्शन दिए, लेकिन शहर के कई ईलाकों में कोहरा छाया रहा| घने कोहरे के कारण ट्रेनें, बसें और फ्लाइट्स लेट हैं| कड़ाके की ठंड से जयपुर में 2 लोगों की मौत की खबर है| जोरावर सिंह गेट और नाहरगढ़ रोड पर 2 लोगों की सर्दी से मौत हुई है|

शहर में धूप खिलने के बाद लोगों ने भी कड़ाके की सर्दी और शीत लहर से राहत मिली है| शहर का सुबह न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया है| वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में सर्दी के तीखे तेवर जारी रहेंगे| लगातार सर्द हवाओं के चलते ठंड ने तेजी पकड़ी है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं|

विसिबिल्टी कम होने की वजह से वाहनों की रफ़्तार कम हो गई है| पिछले कुछ दिनों से भारत के पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी का असर सर्दी हवाओं के रूप में हो रहा है| बर्फबारी से उत्तर भारत में कड़ाके की ठण्ड से लोगों का बुरा हाल है, जबकि राजस्थान में भी कई जगहों पर हुई बारिश से ठंडी हवाओं का दौर जारी है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें