गुरुवार, 8 जनवरी 2015

पंचायत चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन की खास तैयारियां

पंचायत चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन की खास तैयारियां



जयपुर| पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी है| 3 चरणों में होने वाले पंचायत चुनावों में सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय में बैठक हुई और सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किए गए|

rajasthan-police-gears-up-for-upcoming-panchayat-elections

चुनाव में इस बार 3 चरणों के देखते हुए हर चरण मे 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया| इसके अलावा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं| जयपुर जिले की बात कि जाए तो जिले में करीब 70 संवेदनशील बूथ हैं| इसको देखते हुऐ एक बूथ पर कम से कम 5 पुलिसकर्मी तैनात किया जाना तय किया गया है| जिनमे 1 एसआई, 2 हैड कांसटेबल और 3 कांन्सटेबल होंगे|

इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर अन्य बूथों के जवान घटाए या बढ़ाए जा सकते हैं| इसके साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी का भी गठन किया गया है जो हर बूथ पर जाकर सुरक्षा का जायजा लेगी| पेट्रोलिंग टीम में एसीपी और थानेदार स्तर के अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें