गुरुवार, 22 जनवरी 2015

चाचा पर लगा दुष्कर्म का आरोप

चाचा पर लगा दुष्कर्म का आरोप


जयपुर| राजधानी जयपुर के मुहाना थाना ईलाके में एक नाबालिग लड़की ने अपने ही चाचा के खिलाफ दोस्तों के साथ मिलकर छेडखानी करने और दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है| लड़की के आरोपों के बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट करने का मामला दर्ज कराया गया है| जानकारी के मुताबिक मुहाना ईलाके के गौरव नगर में रहने वाली लड़की ने आरोप लगाया है कि स्कूल से घर लौटते वक्त उसके चाचा रामसिंह और कुछ लोगों ने मिलकर उसका रास्ता रोकने का प्रयास किया और कपड़े फाड़कर दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन उसी दौरान उसका भाई आ जाने के कारण वे लोग भाग खड़े हुए|

minor-girl-files-misbehave-and-rape-report-against-uncle-in-jaipur-35415

घटना के बारे में पीड़िता परिवार ने भले ही पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया है, लेकिन मामले में पुलिस का कुछ ओर ही कहना है| पुलिस के मुताबिक युवती के आरोपों के चलते मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, लेकिन अब तक की जांच में मामले की हकीकत कुछ ओर ही है| पुलिस के मुताबिक मामला 2 परिवारों के आपसी विवाद का है जो कि बच्चों में पतंग की लड़ाई से शुरु हुअा और आरोप दुष्कर्म के प्रयास तक जा पहुंचे| वहीँ मामले में दूसरे पक्ष ने भी मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है| मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें