गुरुवार, 22 जनवरी 2015

पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदान ड्यूटी कैसिंल कराने वाले कर्मचारियों का आंकड़ा बड़ा

पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदान ड्यूटी कैसिंल कराने वाले कर्मचारियों का आंकड़ा बड़ा


पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदान ड्यूटी कैसिंल कराने वाले कर्मचारियों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है| जयपुर कलेक्ट्रेट में 20 दिन में करीब ढाई हजार कर्मचारी ड्यूटी निरस्त करने के लिए आवेदन कर चुके हैं लेकिन प्रशासन इस बार ड्यूटी कैंसिल करने में बेहद सख्ती बरत रहा है|

number-of-employees-wanting-off-during-panchayat-elections-increase

प्रशासन ने केवल गंभीर बीमारियों से ग्रसित 600 कर्मचारियों को ही राहत दी है| शादी के बहाने ड्यूटी से बचने की ट्रिक इस बार काम नहीं आई| जिन कर्मचारियों के घर में शादी थी उनकी ड्यूटी बदलते हुए दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव में लगा दी| इस बार जयपुर के पंचायत चुनाव के लिए करीब 25 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें