मंगलवार, 20 जनवरी 2015

झुंझुन। खेतड़ी में प्रेमी युगल का मिला शव, हत्या की आशंका

झुंझुन। खेतड़ी में प्रेमी युगल का मिला शव, हत्या की आशंका

खेतड़ी| खेतड़ी नगर के गोठड़ा बाईपास के पास प्रेमी युगल युवक-युवती के शव मिलने सनसनी फैल गई। युवक का शव खेतड़ी-सिंघाना के मुख्य मार्ग पर स्थित सर्विस स्टैशन पर बनी झोपड़ी में फांसी के फंदे पर झुलता मिला| वहीं युवती का शव 200 मीटर दूर कचरे के पास पड़ा मिला।

young-lovers-found-dead-in-khetdi-murder-smelled-45477

जानकारी के अनुसार युवती सुशिला लुहार जाती की है, जिसकी उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है| वहीं युवक मनिराम की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। दोनों ही गोठड़ा के पास स्थित अलग-अलग ढ़ाणी के रहने वाले थे, लेकिन मजदूरी एक साथ किया करते थे। युवती शादी-शुदा थी जिसके 6 बच्चे हैं वहीं युवक की अभी तक शादी नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया में दोनों ही मामलों में हत्या की आंशका जताई जा रही है। युवती को घटना स्थल पर घसीट कर डाला गया है| वहीं 200 मीटर दुर युवक को फांसी पर लटकाया हुया प्रतित हो रहा है।

खेतड़ी नगर पुलिस मौके पर पहुंच कर सारे मामलों की जांच कर रही है। पुलिस इस मामले को ओनर किलिंग का मामला मानकर भी जांच करेगी, लेकिन फिलहाल दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस जांच के बाद ही पुरे मामले से पर्दा उठेगा।

young lovers found dead in khetdi rajasthan murder smelled

मृतका युुवती की मां पतासी देवी ने बताया कि सुशिला रविवार सुबह मजदुरी करने गई थी। देर सायं तक वापस नहीं लोटी तो उसे आस-पास काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पर नहीं मिली। सुशिला मृतक युवक के साथ चैजा-पत्थर का काम किया करती थी। सुबह 6 बजे ग्रामिणों ने बताया कि सुशिला का शव कचरे के पास पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंच कर देख पुलिस को सुचित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें