मंगलवार, 13 जनवरी 2015

जैसलमेर पंचायत चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखन हेतु पुलिस लाईन में ब्रिफिंग



जैसलमेर पंचायत चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखन हेतु पुलिस लाईन में ब्रिफिंग
पंचायत चुनाव हेतु जिले में मतदान दो चरणों में (प्रथम चरण दिनंाक 16.01.2015 से 19.01.2015 तथा द्वितीय चरण 20.01.2015 से 25.01.2015) को होगा। जिले में तीन पंचायत समितियों मंे जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं सरपंच एवं वार्ड पंचों के चुनाव करवाये जाने है। जिसके प्रथम चरण में 70 ग्राम पंचायतों के 199 मतदान केन्द्र व दूसरे चरण में 70 ग्राम पंचायतों के 177 मतदान केन्द्र में मतदान किया जायेगा। चुनाव पूर्णतयाः स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण हो तथा मतदाता भयमुक्त होकर स्वेच्छानुसार अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर डाॅ. राजीव पचार के आदेशानुसार पुलिस के पुख्ता इंतजाम किये गये। उक्त चुनाव में तैनात किये गये पुलिस बल को चुनाव के समय मुस्तैदी से ड्यूटी इंतजाम देने हेतु आज दिनंाक 13.01.2015 को पुलिस लाईन जैसलमेर में समस्त जाब्ते को जिला कलक्टर महोदय श्री एन.एल. मीणा एवं पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर डाॅ. राजीव पचार द्वारा ब्रिफ किया जाकर चुनाव में मुस्तैदी से ड्यूटी इंतजाम देने की हिदायते दी। ब्रिफिंग के समय जिला कलक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर, वृताधिकारी वृत जैसलमेर, वृताधिकारी वृत पोकरण, वृताधिकारी वृत नाचना एवं जिले के समस्त थानों के थानाधिकारी एवं बाहर से ड्यूटी से आये अधिकारी एवं जिले में तैनात पुलिस कर्मी व बाहर से ड्यूटी पर आये पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। उच्चाधिकारियों को समस्त पुलिस बल को शांति पूर्ण मतदान करवाने एवं ड्यूटी स्थान पर मुस्तैदी से ड्यूटी देने की हिदायते दी गई। उच्चधिकारियों द्वारा पुलिस जाब्ते को अपने-अपने क्षेत्र में फ्लेग मार्च करने के निर्देश दिये गये।

पुलिस के पुख्ता इंतजाम

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण हेतु पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये है। प्रथम चरण के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए 1281 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलग-अलग जगह पर तैनात किया गया है। जिसमें पुलिस कर्मियों को पोलिंग बूथ पर व्यवस्था बनाने तथा अलग-अलग पंचायत मुख्यालय व पंचायत समितियों पर रिजर्व जाब्ता तैनात किया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में विस्त्रित क्षेत्र में व्यवस्था बनाये रखन हेतु पुलिस मोबाईल पार्टियाॅ भी बनाई गई। जिसमें पुलिस बल तैनात किया गया। उक्त मोबाईल पार्टियाॅ लगातार अपने-अपने क्षेत्र में रात-दिन गश्त करती रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें