सोमवार, 12 जनवरी 2015

डॉक्टर की लापरवाही के चलते काटने होंगे महिला के हाथ-पैर

डॉक्टर की लापरवाही के चलते काटने होंगे महिला के हाथ-पैर


भीलवाड़ा| भीलवाड़ा में एक निजी चिकित्सालय के डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला के शरीर में जहर फैल गया है| अब महिला के हाथ-पैर काटने तक की नौबत आ गयी है। इसी बात को लेकर सोमवार को सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन करके डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

bhilwara-hospital-doctor-negligence-costs-woman-her-all-four-limbs-52465

भीलवाड़ा के दादाबाडी में रहने वाले जे.पी. खटीक ने कहा कि रामस्नेही चिकित्सालय में 3 माह पूर्व बबली देवी खटीक को बुखार आने पर भर्ती करवाया गया था। जहां उसका उपचार के दौरान डॉक्टर विजय वर्गीय ने इंजेक्शन लगाये। इसी दौरान उसे दिखायी देना बन्द हो गया। इस पर जब डॉक्टर से बात की गयी तो उसने कहा कि इनकी किडनिया फैल हो गयी है। डॉक्टर ने सलाह दी कि महिला को उदयपुर ले जाया जाये|
rajasthan bhilwara hospital doctor negligence costs woman her all four limbs

जब परिवार वाले महिला को अहमदाबाद ले गये तो पता चला कि डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाये हैं, जिसके कारण महिला के शरीर में जहर फैल गया है और अब हाथ-पैर काटने तक की नौबत आ गयी है। खटीक ने यह भी कहा कि ऐसे डॉक्टर की डिग्री छिन लेनी चाहिए और पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए।वहीं अस्पताल के जनरल मैनजेर डॉ. सुरेश पोरवाल ने कहा कि पीड़िता का ईलाज तो यहां हुआ है, लेकिन डॉक्टर ने लापरवाही की ये मुझे पता नहीं है और मामले की जांच करवायी जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें