सोमवार, 12 जनवरी 2015

जिसने दी आसाराम के खिलाफ गवाही, उसकी गोली मारकर हत्या -

जिसने दी आसाराम के खिलाफ गवाही, उसकी गोली मारकर हत्या -


मुजफ्फरनगर। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आसाराम और नारायण साई के पूर्व सेवादार की उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार देर रात गोलीमार कर हत्या कर दी गई। सेवादार अखिल आसाराम के खिलाफ केस मे पुलिस का अहम गवाह था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
witness in asaram surat rape case shot dead

35 वर्षीय अखिल गुप्ता देर शाम अपनी डेयरी बंद करके घर लौट रहा था। तभी पीछे से आए अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के परिजन हत्या के पीछे आसाराम के खिलाफ गवाही देना बता रहे हैं।

गौरतलब है कि अखिल 7 साल तक आसारम का रसोईया और निजी सहायक रह चुका है। उसने पुलिस के सामने आसाराम के कई राज खोलकर रख दिए थे। सूरत की जिन दो बहनों ने आसाराम के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था, उसी रिपोर्ट में अखिल का नाम भी शामिल था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें