सोमवार, 19 जनवरी 2015

बैंकों की चार दिवसीय हड़ताल टली

बैंकों की चार दिवसीय हड़ताल टली

बैंक यूनियनों की 21 जनवरी से प्रस्तावित चार दिनों की हड़ताल फिलहाल टल गई है। यूनियनों ने इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के अनुरोध पर हड़ताल को टालने का फैसला किया है।

Image Loading


आईबीए ने यूनियनों से अनुरोध किया था कि वे हड़ताल टाल दें। 31 जनवरी को आईबीए बैठक करके कर्मचारियों की मांगों को लेकर आगे की अपनी रणनीति तय करेगा। बैंक यूनियनों की सोमवार को हुई बैठक में हड़ताल जारी रखने के मुद्दे पर अलग-अलग रुख दिखे। अंतत हड़ताल को टालने का फैसला किया गया।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक वर्कर्स के उपाध्यक्ष अश्विनी राणा ने ‘हिन्दुस्तान’ को बताया, कांग्रेस एवं वाम दलों से जुड़ी यूनियनें हड़ताल को स्थगित करने के पक्ष में थी, जबकि भारतीय मजदूर संघ से जुड़ी यूनियनें हड़ताल करना चाह रही थी। लेकिन बैठक में सभी यूनियनों में एकमत नहीं होने के कारण फिलहाल हड़ताल को टाल दिया गया है।




यूनियनों ने 21-24 जनवरी के बीच हड़ताल की चेतावनी दी थी। 25 को रविवार है और 26 को गणतंत्र दिवस की छुट्टी है। यदि हड़ताल होती तो छह दिन तक लोगों को बैंक सुविधा से वंचित रहना पड़ सकता था।




00

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें