बुधवार, 14 जनवरी 2015

देशी विदेशी पर्यटकों को भाया राजस्थान, 3.24 करोड पर्यटक आए राजस्थान

देशी विदेशी पर्यटकों को भाया राजस्थान, 3.24 करोड पर्यटक आए राजस्थान



— प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 10 फीसदी का इजाफा
— पिछले साल नवंबर तक आए 3.24 करोड से ज्यादा पर्यटक
— 13.55 लाख विदेशी पर्यटक तो 3.11 करोड आए देशी पर्यटक
— पर्यटन विभाग के ताजा आंकडों से हुआ खुलासा
— विदेशी पर्यटक सबसे ज्यादा 1.90 लाख मार्च में आए, नवंबर में आए 1.83 लाख विदेशी पर्यटक
— 2013 की तुलना में पर्यटकों की संख्या में करीब 10 फीसदी का इजाफा
— 2013 में आए थे 12.73 लाख विदेशी और 2.97 करोड देशी पर्यटक


जयपुर. देश विदेश के पर्यटकों में राजस्थान आने का रुझान बढा है। पर्यटन विभाग के ताजा आंकडों के मुताबिक पिछले साल 2013 की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा पर्यटक प्रदेश में आए। नवंबर तक प्रदेश में 13.55 लाख विदेशी पर्यटक आए तो 3.11 करोड देशी पर्यटकों ने भी राजस्थान का भ्रमण किया। साल 2013 की तुलना में पर्यटकों की संख्या में 10 फीसदी बढोतरी हुई है। 2013 में 12.73 लाख विदेशी और 2.97 करोड देशी पर्यटक राजस्थान आए थे।

tourist-graph-in-rajasthan-increasing-year-by-year

आमतौर पर सर्दी के महीनों को पर्यटन सीजन माना जाता है लेकिन पिछले साल सितंबर महीने में सबसे ज्यादा पर्यटक राजस्थान आए, सितंबर में 74 लाख से ज्यादा पर्यटक आए।

2014 में राजस्थान आए कुल पर्यटक

देशी पर्यटक : विदेशी पर्यटक : कुल
जनवरी : 20.97 लाख : 1.55 लाख : 18.75 लाख
फरवरी : 20.80 लाख : 1.76 लाख : 22.57 लाख
मार्च : 27.44 लाख : 1.90 लाख : 29.34 लाख
अप्रैल : 39.74 लाख : 1.24 लाख : 40.99 लाख
मई : 20.26 लाख : 61 हजार : 20.88 लाख
जून : 17.13 लाख : 45 हजार : 17.58 लाख
जुलाई : 18.08 लाख : 71 हजार : 18.79 लाख
अगस्त : 28.51 लाख : 1.04 लाख : 29.56 लाख
सितंबर : 73.15 लाख : 90 हजार : 74.06 लाख
अक्टूबर : 19.72 लाख : 1.51 लाख : 21.23 लाख
नवंबर : 25.25 लाख : 1.83 लाख : 27.08 लाख


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें