शनिवार, 10 जनवरी 2015

बाडमेर पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावशनिवार को 25 नामांकन पत्र दाखिल

बाडमेर पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावशनिवार को 25 नामांकन पत्र दाखिल 


बाडमेर, 10 जनवरी। पंचायती राज आम चुनाव 2015 के तहत द्वितीय चरण में शनिवार को  जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए 25 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गये।
जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि शनिवार को जिले में द्वितीय चरण के तहत जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से जीतू कंवर ने 2 व भारतीय जनता पार्टी से सांगर कंवर ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 में भारतीय जनता पार्टी से संतोष व इंडियन नेशनल कांग्रेस से मांगी देवी ने 2, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 12 में निर्दलीय दरिया, भारतीय जनता पार्टी से मोहनलाल, निर्दलीय मोहनलाल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से किशनलाल ने 2, भारतीय जनता पार्टी से ताजाराम, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 17 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से कपिल देव, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 20 में निर्दलीय जुझारसिंह ने 2, भारतीय जनता पार्टी से भंवरलाल डूडी, निर्दलीय भंवरलाल डूडी व इंडियन नेशनल कांग्रेस से दीपाराम, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 21 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से सोहनलाल, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 36 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से बीजाराम ने 2, भारतीय जनता पार्टी से सवाईराम व इंडियन नेशनल कांग्रेस से भौमसिंह राठौड़ तथा जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 37 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से गोपी देवी मेघवाल ने 2 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
 इसी तरह पंचायत समिति बाड़मेर में सदस्यों के निर्वाचन के लिए शनीवार को 66 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।
 रिटर्निग अधिकारी तथा उपखण्ड मजिस्ट्रेट मुकेश चैधरी ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 से माडूदेवी ने भारतीय जनता पार्टी, 2 से नेनाराम भारतीय जनता पार्टी, गजेन्द्रसिंह ने भारतीय जनता पार्टी, गुमनाराम ने इण्डियन नेशनल कांग्र्रेस, 4 से जयपाल चारण ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस, 5 से पारस कंवर ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस, 6 से अंजना देवी ने कांग्रेस, 7 से श्रवणसिंह ने कांग्रेस, मोहनराम ने भाजपा, 8 से मींरा देवी ने कांग्रेस, 10 से रेणू ने भाजपा, चन्द्रा ने कांग्रेस, 11 से प्रवीणा चैधरी ने भाजपा, 13 से जेठाराम सारण ने कंाग्रेस, वालाराम ने कांग्रेस, 15 से सरस्वती ने भाजपा, ज्योतीदेवी ने कांग्रेस, 16 से चम्पादेवी ने कांग्रेस, 17 से रेवताराम ने भाजपा, कुटलाराम ने कांग्रेस, 18 से मंजूदेवी ने कांग्रेस, 19 से लेहरी ने कांग्रेस, अशोक कुमार ने निर्दलीय, 20 से दुर्गाराम ने भाजपा, रामलाल चैधरी ने भाजपा, अचलाराम ने कांग्रेस तथा राजेन्द्रसिंह चैधरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।
 इसी प्रकार निर्वाचन क्षेत्र संख्या 21 से खरथाराम ने कंाग्रेस, 22 से अचलीदेवी ने कांग्रेस, 23 से बजरंगलाल ने कांग्रेस, 24 से रूखमणाराम ने कांग्रेस, शिवगिरी ने भाजपा, 25 से शान्तिदेवी ने कांग्रेस, शंकुतला ने भाजपा, 26 से पवनीदेवी ने कांग्रेस, भीखी ने भाजपा, 27 से रेणू चैधरी ने निर्दलीय, संगीता ने भाजपा, 28 से कमलादेवी ने कांग्रेस, शान्ति ने भाजपा, पुष्पा ने भाजपा, 29 से विनोद कुमार ने निर्दलीय, गणपतलाल ने निर्दलीय, गोविन्द ने कांग्रेस, 31 से छोटूसिंह ने कांग्रेस, 32 से हरिसिंह ने कांग्रेस व निर्दलीय, 34 से पुष्पादेवी ने कांग्रेस, 35 से पवनी ने कांग्रेस, 37 से कमलादेवी भाजपा, शान्तिदेवी ने कांग्रेस, हंसा ने निर्दलीय, नौजी देवी ने भाजपा, 38 से दाउलाल ने भाजपा, खुमानसिंह ने कांग्रेस, 39 से गेनाराम ने भाजपा, पत्ताराम ने भाजपा तथा आसू ने कांग्रेस की तरफ से नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।
-2-
  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें