शनिवार, 24 जनवरी 2015

168 भारतीयों का जीवन खतरे में

168 भारतीयों का जीवन खतरे में


जयपुर| इराक के बसरा में 168 भारतीय लोगों की जान खतरे में है| इन भारतीयों से बन्दुक की नोक पर गुलामों के तरह काम करवाया जा रहा है, लेकिन वेतन के नाम उन्हें धमकाया जा रहा है। रोजी रोटी की खातिर भारत से दुबई और दुबई से इराक के बसरा शहर के स्पोर्टस सिटी में फंसे 168 भारतीयों का कहना है कि पिछले एक साल से बिना वैतन दिये बन्दूकों के साये में मौत का डर दिखा कर जबरन उनसे काम करवाया जा रहा है। काम से मना करने पर कैम्प के बाहर फाइरिंग कर जान से मार दिये जाने की धमकी दी जा रही है, मौत के डर से यह सभी लोग लगातार काम किये जा रहे हैं|

iraq-basra-168-indian-based-citizens-enforced-in-slavery-on-gun-point-45555

सामने आया है कि भारत से इन्हें चन्डीगढ के जी.एम. और राजस्थान से हमीद चन्दू शर्मा व कैलाश नाई नामक एजेन्टों के जरिये दुबई भेजा था| इसके बाद इन्हें दुबई से इराक भेज दिया गया, यह सभी लोग विदेश में अच्छी कमाई के लालच में एजेंटो के झांसे में आ गए| लगभग सभी लोगों ने कर्ज लेकर विदेश में कमाई का सपना देखा था लेकिन अब इनकी जान खतरे में पड़ गयी है| इराक के बसरा में फसें इन लोगो का कहना है कि एकतरफ तो उनकी एक साल की कमाई नहीं दी जा रही... साथ ही उनकी जान भी खतरे में है| यही नहीं... घर पर कर्जदारों के दबाव से वे बेहद परेशान हाल में है| इसी बात को लेकर उनके परिजन भी दिनों दिन अपनो की खातिर फिक्र मन्द हैं|

इराक में फंसे भारतीय देश के कई राज्यों के रहने वालें हैं
राजस्थान के 25 लोग
पंजाब के 53 लोग
हरियाणा के 49 लोग
चैन्नई के 8 लोग
बिहार के 2 लोग
आंध्रप्रदेश के 6 लोग

इराक से कुछ युवकों ने अपने मोबाईल से वीडियो बना कर ईमेल के जरिए इन्हें भेजा है, जिसमें देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भी गुहार लगाई है| वीडियों में ये लोग अपनी पीड़ा बयां कर रहे हैं, उनका कहना है की यह वीडियो फंसे हुए भारतीयों का अन्तिम वीडियो हो सकता है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें