शनिवार, 6 दिसंबर 2014

ज्यादा सदस्य बनाओ, शाह व राजे के साथ पीयो चाय

ज्यादा सदस्य बनाओ, शाह व राजे के साथ पीयो चाय

जयपुर। प्रदेश भाजपा के सदस्यता अभियान में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ चाय पर चर्चा का मौका मिलेगा। सबसे पहले दिया गया लक्ष्य पूरा करने वाली जिला इकाइयों को सदस्यता के पेटे मिलने वाली राशि पहले मिलेगी।
प्रदेश भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान को लेकर शुक्रवार को हुई कार्यशाला में आए जिला अध्यक्ष, संयोजक, सह संयोजक व कार्यकर्ताओं को प्रदेश नेतृत्व की ओर से यह जानकारी दी गई। छोटे शहरों व ग्रामीण क्षेत्र में अधिक सदस्य बनाने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता से नगर निगमों वाली सात जिला इकाइयों को बाहर रखा गया है। 

if make the more member than get chance to take tea with raje and amit shah

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि निगम वाली जिला इकाइयों को 3-3 लाख और शेष्ा इकाइयों को 2-2 लाख सदस्य बनाने होंगे। जो जिला इकाई सबसे पहले 2 लाख का लक्ष्य पूरा करेगी, सदस्यता राशि के पेटे 5 लाख रूपए पहले दिए जाएंगे। इसके बाद लक्ष्य पूरा करने वाली इकाइयों को 2-2 लाख रूपए दिए जाएंगे।
दिखाना है हमसे अच्छा कोई नहीं 
मुख्यमंत्री राजे ने पदाधिकारी व कार्यकताओं में जोश भरते हुए कहा कि पिछले चुनावों की तरह इस सदस्यता अभियान में फिर केन्द्रीय नेतृत्व को दिखाना है कि देश में हमसे अच्छा कोई नहीं हैं। कार्यशाला में तय किया गया कि प्रदेश में 75 हजार सक्रिय सदस्य हैं। इसकी संख्या बढ़ाकर करीब सवा लाख की जाएगी। हर सक्रिय सदस्य 100 साधारण सदस्य बनाएगा। राजे ने कहा कि वे भी 100 सदस्य बनाएंगी। 


एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य
प्रदेश भाजपा ने 31 मार्च तक चलने वाले अभियान में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पहले यह लक्ष्य 50 लाख का था। 

झालावाड़ और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का साथ शुक्रवार को 25 साल का हो गया। झालावाड़ में खुद के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में राजे ने केक काटा। उन्होंने कहा जब वो झालावाड़ आई थीं, तब क्या था और अब क्या हो गया है। उनका यह सफर यादगार है। झालावाड़ उनके लिए हमेशा खास रहेगा। इसके विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राजे 1989 में पहली बार झालावाड़ से सांसद चुनी गई थीं। पांच बार यहां से सांसद रहने के बाद वे 2003 से झालावाड़ शहर वाली झालरापाटन सीट से विधायक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें